रोटी न बनी गोल तो भाई ने मार दिया बहन को गोली, मौके पर हुई मौत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी// मोहम्मदी में एक भाई ने अपनी बहन को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने रोटी गोल नहीं बनाई थी। मामला लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली के बरखेड़ा गांव का है। जहां दो दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई सुमन को क्या पता था कि उसका चचेरा भाई सोनू ही उसको रोटी गोल न बनाने के चलते गोली मार देगा।

इस हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है गांव के लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि सोनू अपनी सुमन बहन को गोली मार देगा। इंस्पेक्टर मोहम्मदी संजय त्यागी के अनुसार गोली मारकर सोनू सिंह फरार है गिरफ़्तारी के लिए प्रयास जारी है, जल्द ही गिरफ्तार हो जायेगा। बताया कि सुमन सिंह की उसके चचेरे भाई द्वारा खाना अच्छा न बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी इसके बाद भाई ने लाइसेंसी बंदूक से सिर पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।











