शिक्षक दिवस के दिन सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ हुई लूट की घटना
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही। ज्ञानपुर के बडाडीह निवासी सेवानिवृत्त पशुचिकित्साधिकारी डा श्रीनाथ त्रिपाठी की पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका विद्या त्रिपाठी की सोने की चैन शिक्षक दिवस के भोर में दो बाइक सवार बदमाशों ने छिनकर भाग गये। बदमाशों को पकडने के चक्कर में पीडित के पति गिर भी गये लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक विद्या त्रिपाठी कई वर्षों से रोज भोर में अपने पति डा श्रीनाथ त्रिपाठी के साथ छोटूपुर में स्थित गदाधारी मंदिर पर पूजा व दर्शन करने जाते है। गुरूवार की भोर में भी विद्या त्रिपाठी मंदिर पर दर्शन कर रही थी कि बाइक से आए बदमाशों ने पीछे उनकी सोने की चैन झपटकर भाग गये। तुरन्त विद्या त्रिपाठी चिल्लाई और उनके पति ने बदमाशों को दौडाया और गिर भी पडे। तब तक बदमाश ज्ञानपुर की तरफ बाइक से भाग गये। विद्या त्रिपाठी ने बताया कि बदमाश हाफ पैंट और टी शर्ट पहना था सांवले रंग और मध्यम कद काठी का था। पीडित ने ज्ञानपुर थाने में इस घटना की सूचना दे दी है। इस घटना से पुरे क्षेत्र में छिनैती की चर्चा जोरों पर है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..