अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली महोदय द्वारा की गयी सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 06-09-2019 को अविनाश चन्द्र, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन को सलामी गार्द द्वारा पी0डब्ल्यू0डी0 गेट हाऊस में सलामी दी गयी। इसके उपरान्त महोदय द्वारा थाना केमरी पर पहुॅचकर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर बने अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, 107/116 रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर एवं थाना परिसर की साफ सफाई, अध्यावधिक प्रविष्टिया, अभिलेखों के रख रखाव, मैस, बैरक आदि को चैक किया गया।












