पर्युषण पर्व कार्यक्रम में धार्मिक गीतो पर हुई महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता

गौरव जैन
रामपुर- जैन मंदिर फूटा महल में चल रहे पर्युषण पर्व पर युगल भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रीति जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर दिवाकर ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदीप कुमार जैन, एकता जैन और अनुराग जैन ने कार्यक्रम में आए लोगो से प्रश्नों के उत्तर पूछे तथा सही सवालों का जबाब देने वाले प्रतियोगिकों को मुख्य अतिथि श्याम सुंदर दिवाकर द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।












