गाजियाबाद लोनी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने पब्लिक की मदद से गश्त के दौरान एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने पब्लिक की मदद से एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जो थाना हाजा पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियुक्त का दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद हुई। जिसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सद्दाम पुत्र जफरुद्दीन निवासी जाफराबाद दिल्ली बताया।जबकि फरार साथी का नाम भी अभियुक्त ने पप्पू निवासी दिल्ली बताया। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर तरीके का चोर/लुटेरा है। जिसे जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..