बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम, दशहरा, दीपावली, छठ इत्यादि को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 08.09.2019 को उ0नि0 सूर्यनाथ यादव मय हमराह थाना हल्दी को जरिये मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति चोरी की मो0सा0 लेकर शक्ति माई मन्दिर नई बस्ती हासनगर पर बैठे है जो किसी का इन्तजार कर रहे हैं।
इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के शक्ति माई मन्दिर पहुँचे कि पुलिस टीम को आता देख दोनों व्यक्ति मो0सा0 स्टार्ट कर भागना चाहे जिनमें से एक व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति मो0सा0 छोड़कर भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रविन्द्र कुमार यादव पुत्र शोभनारायण यादव निवासी ग्राम कदम डेरा थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम हरेन्द्र यादव पुत्र दिनानाथ चौधरी निवासी ग्राम दोहरा थाना बिहीया जनपद भोजपुर बिहार बताया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में बरामद मो0सा0 पल्सर रंग लाल बिना नम्बर के बारे में बताया कि दिनांक 02.12.2018 को ग्राम बलिहार थाना हल्दी से चोरी किया हूँ मेरे साथ हरेन्द्र यादव भी था, तथा दूसरी मो0सा0 पल्सर काला नं0 BR24 J9817 जो मेरे साथी हरेन्द्र की है वह भी चोरी की है उसके साथ मैं भी था, उक्त गाड़ियों को बेचने के लिये ग्राहक का इन्तजार कर रहे थे कि पकड़ लिये गये। इस सम्बन्ध में थाना हल्दी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..