सड़क निर्माण कराने की मांगं को लेकर बीसरा के ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

गौरव जैन
पटवाई – पटवाई क्षेत्र के ग्राम बीसरा निवासी बी0टी0सी सदस्य ने ग्रामीणों के साथ गांव में सड़क निर्माण कार्य न कराने के विरोध में ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

ग्राम प्रधान से से कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की तो कार्य कराना तो दूर उल्टा ग्रामीणो को बुराभला कहने के साथ साथ धमकाने लगता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़के निमार्ण कराने के अलावा इस मामले की जांच कराकर दोषी प्रधान के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।ज्ञापन देने वालो में राम सुमन, कुवरपाल सिहं, नारयण सिहं, रामवती, लाखन सिहं, सोनू, त्रिलोकी, जयपाल सिहं, राजपाल सिहं, परना सिहं, परसूराम, राधेश्याम, प्रेम सिहं, आदि लोग मौजूद रहे।











