ज्ञांनपुर, भदोही। नगर पंचायत ज्ञांनपुर के कोतवाली-लालानगर मार्ग पर पुरानी तहसील गेट के समीप खड़े जर्जर विद्युत पोल से कल किसकी मौत हो जाए कुछ पता नही.
ज्ञानपुर नगर के कोतवाली मार्ग स्थित पुरानी तहसील के पास लगा लोहे का विद्युत पोल नीचे से गल गया है कब टूट कर गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। विद्युत विभाग इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। मालूम हो कि कई वर्ष पूर्व विद्युत विभाग ने एच टी लाईन के लिए लोहे का खंभा लगाया था जो आज बिल्कुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है । लोहे का खंभा जमीन के पास नीचे से बरसात के पानी के चलते गल कर जर्जर हो चुका है । जिसके चलते खतरा बराबर बरकरार है। ऐसे ही नगर में आधा दर्जन विद्युत पोलों की हालत बद से बदतर है। लेकिन विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है । क्षेत्र की जनता ने जर्जर विद्युत पोल सहित लटकते तारों को तत्काल बदलने की मांग की है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..