नेपाल डॉल्फिन संरक्षण केंद्र के पदाधिकारियों ने डॉल्फिन मछलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सीमाई क्षेत्र के लोगों से माँगा सहयोग

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी/नेपाल÷ नेपाल के डॉल्फिन संरक्षण केंद्र के पदाधिकारियों ने डॉल्फिन मछलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सीमाई क्षेत्र के लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई है।कस्बे के पानस होटल में भारतीय क्षेत्र के लोगों और पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा लेकर नेपाल के डॉल्फिन संरक्षण केंद्र कैलाली के अध्यक्ष और सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मुखातिब हुए।

सत्ती के पदम प्रकास्वर मंदिर के अध्यक्ष ने मंदिर में स्थित शिवलिंग को विश्व धरोहर बताया।नेपाली पत्रकार प्रेम भट्टराई ने नेपाल और भारत के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते को स्थायी बताया। इस दौरान खेमराज कुंवर, रेवंत साउद, आरएन मिश्र, बसंत कुमार,आनंद अग्रवाल, ईश्वरदीन वर्मा, नीरज देववंश, मनोज यादव और विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।











