सिविल लाइन पुलिस द्वारा 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 13-07-2019 को वादी मौज्जन अली पुत्र असफाक हुसैन नि0 पुरानी बैपुरी पटवाई जनपद रामपुर के साथ ग्राम मिलक चिकना थाना सिविल लाइन के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा उस पर हमला बोलकर 09 हजार रूपये, एक मोबाईल, एक घडी व एक मोटरसाइकिल नं0 यूपी 22 एम 7091 लूट ले जाने के सम्बंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-545/19 धारा 394 भादवि बनाम 03 अज्ञात बदमाश पंजीकृत हुआ था।

रामपुर पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12-09-2019 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त यशवीर सिंह को कोसी तिराहा से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी, जिसके कब्जे से दिनांक 13-07-2019 को हुई लूट से सम्बन्धित 2100 रूपये बरामद हुए।











