टीवी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की बैठक में हुआ नई कार्यकरणी का गठन

गौरव जैन
रामपुर- अंबेडकर पार्क स्थित टी0वी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन रांमुपर उं0प्र की चुनावी बैठक राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के पं0 रामबाबू शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी सदस्यो की मौजूदगी में एसोसिएशन का नई कार्यकरणी गठन किया गया।

सर्व सम्मत्ति से हुए नई कार्यकरणी के पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी और बैठक की अध्यक्षता कर रहे राम बाबू शर्मा द्वारा सगठन की शपथ ग्रहण कराई गई। बैठक के अन्त में नव निर्वाचित अध्यक्ष मथुरा सिहं ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगंठन का मजबूत बनाने के साथ साथ कर्मचारियों की समस्या और दुख सुख में पूरा सहयोग करने का वादा किया। बैठक का संचालन जितेन्द्र पराशर ने किया।











