धर्मान्तरण के नाम पर ईसाई समाज को बदनाम और परेशान करने की शिकायत लेकर ईसाई समाज का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा कोतवाली, दिया ज्ञापन

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ धर्मान्तरण के नाम पर बदनाम किये जाने व असामाजिक व अराजकतत्वों पर इसाई समाज को परेशान किये जाने की समस्या को लेकर बारह लोग कोतवाली में पहुंचे। लोगों ने समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन कोतवाल डीके सिंह को सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।

पत्र में हाल ही में जिले में कुछ दलों के द्वारा राजनीति करने के उद्देश्य से ईसाई समुदाय के लोगों के पास्टर पर कनवर्जन कराने का झूठा आरोप लगाकर सताते हुए जेल भिजवा दिया गया था। इस प्रकरण के बाद ईसाई समाज के लोगों में भय व असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। समाज के लोगों ने चर्च पर प्रार्थना सभा के दौरान सुरक्षा बल के तैलनात किये जाने की मांग की है। इस दौरान पास्टर नोरबेट, मार्गेट, मार्क मैम, मारिया, उर्षा, परवीन मैक्सवैल, ऐन्डरु मैक्सवैल, अनीता मार्क, सीमा, मुन्ना, टोनी मैक्सवैल सहित ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।











