दलदली गिट्टी में फंसी बस और ट्रक तो लगा लम्बा जाम

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ दुधवा से गौरीफंटा जाने वाली रोड का हाल ही में करोड़ों रुपयों की लागत से निर्माण कराया गया था। सड़कों की दोनों साइडों में मिट्टी डाल दी गई थी जो कि जरा सी बारिश में दलदल का रूप ले लेती है।

रोड के निर्माण के दौरान किन्हीं कारणों के चलते साइडों में इंटरलाकिंग व खड़ंजा न लगाकर सिर्फ मिट्टी पाट दी गई। उक्त मिट्टी जरा सी बारिश में दलदल का रूप ले लेती है जिसकी चपेट में आये दिन वाहन फंस जाते हैं। वाहनों के सड़क व मिट्टी में चलने के चलते सड़क भी टूटने लगी है। गुरुवार को मिट्टी दलदली में बस व ट्रक के फस जाने से कई किलो मीटर वाहनों का जाम लग गया। घंटों बस व कार में सवार लोगों को भीषण गर्मी के बीच समस्याओं का सामना करना पड़ा।











