लखीमपुर खीरी÷ डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. टीके तिवारी के साथ भानपुर गौसंरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। डीएम ने गौ-आश्रय स्थल में मौजूद गायों की संख्या जानी और उनके चारा, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होनें भूसा, चारा आदि अभिलेखों के समुचित रखरखाव न होने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि गौसंरक्षण केन्द्र मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। डीएम ने कहा कि जो भी गाए हैं सभी की टैगिंग करा ली जाए। चारे की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें। आश्रय स्थल की जमीन पर हरे चारे की बुआई कराएं। डीएम ने मुख्यपशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण करते रहें। डीएम ने टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश सहभागिता योजना के बारे में पूछा। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।बाक्सखंभारखेड़ा आश्रय स्थल भी देख लो डीएम साब!-नगर पालिका की ओर से खंभारखेड़ा में बनाया गया गोआश्रय स्थल अव्यवस्थाओं का शिकार है। यहां बीमारी से कई गायों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। अलबत्ता कोई गोआश्रय स्थल में न जाए इसके लिए यहां तैनात कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद रहते हैं। लोगों का कहना है कि डीएम एक बार इस गोआश्रय स्थल का भी निरीक्षण कर लें तो गायों के रखरखाव, इलाज, चारा आदि के इंतजाम की हकीकत सामने आ जाएगी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..