इंदारा रेलवे स्टेशन पर चला सफाई अभियान

कमलेश कुमार
अदरी (मऊ)- स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक प्रभारी मुरली मनोहर सिंह की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी स्टाफ ने कार्यालय के आसपास तथा प्लेटफार्म पर झाड़ू लगाकर सफाई की। चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को रेलवे द्वारा स्टाफ, यात्रियों, वेंडरों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।












