सपा ने बिजली समस्या को लेकर एसडीओ से की मुलाकात, किया सुचारू विद्युत आपूर्ति की मांग

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महबूब बेग नगर में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती की शिकायत को लेकर शुक्रवार को विद्युत विभाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने विभाग के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मीटर के छेड़छाड़ से बचे। जो एक असंज्ञ अपराध है। जो अपराध के साथ-साथ राष्ट्रीय क्षति है। कहा कि स्थानीय स्तर पर अवर अभियंता के साथ टीम बना कर विद्युत चोरी की छापेमारी की जा रही है। भविष्य में इस कार्यवाई में और तेजी लाई जाएगी। भदोही में विद्युत अपराध नियंत्रण थाना भी खुल गया गया। जल्द ही उनके द्वारा भी विद्युत चोरी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।











