भाजपा के ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत, विधायक सिकंदरपुर ने अस्पताल में जाकर की साफ-सफाई, एवम मरीजों में बांटा फल

नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में जाकर शनिवार को सेवा सप्ताह की शुरुआत की। विधायक ने यहां मरीजों का हाल चाल जाना और उन्हें फल बांटे। इस दौरान में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। संजय यादव ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी सेवा सप्ताह एक सप्ताह के रुप में मनाएगी। करोड़ों कार्यकर्ता अलग-अलग जगह पर सफाई कार्यक्रम, वृक्षारोपण कर, श्रमदान कर सेवा सप्ताह मनाएगें। बीजेपी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी।












