बसपा जिलाध्यक्ष पर बालक का अपहरण कर अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा हुआ दर्ज

आफताब फारुकी
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उनके ऊपर एक बालक को अपहरण कर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। वही प्रकरण में बसपा जिलाध्यक्ष और मुक़दमे में आरोपी जयवीर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। गांव में चल रहे एक मुकदमे में उन पर दबाव बनाने के लिए साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।

बालक को उपचार के लिए कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया, ‘पीड़ित पक्ष रविवार की रात थाने पहुंचा था, जहां उनकी तहरीर पर इन दोनों लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 377 एवं पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।











