ना होती मुस्तैद एसएसबी तो शादी का झांसा देकर दिल्ली में बेच आता ये दलाल युवक

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. मानव तस्करी के लिए नेपाल से भारत ले जाए जा रहे किशोरी को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया और मांगती नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया। बरामद किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था।

जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए एसएसबी अधिकारियों ने युवती के घरवालों को इसकी सूचना दी. युवती के परिजनों के अनुरोध पर किशोरी को नेपाली पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था माइटी नेपाल के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर नीरज सिंह एसआई सुनील कुमार सिपाही तरुण का कुमार आदि मौजूद रहे।











