ट्रक के धक्के से दवा लेने जा रहे जीजा और साली घायल

अरविन्द यादव
बेल्थरा रोड (बलिया) सडको पर दौड़ते यमराज कब आपको असमय कला के गाल में धकेल दे कोई कुछ कहा नही जा सकता है। ऐसा ही एक वाक्या आज बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र स्थित शाह पुर अफगा गाव निवासी बाइक सवार जीजा साली के साथ हुआ जब दवा लेते जाते समय एक ट्रक के धक्के से दोनों घायल हो गए। क्षेत्रीय नागरिको ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया है, जहा दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आसपास के लोगों ने ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर पहुचाया जहां डॉक्टर लालचंद शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रीता देवी 40 वर्ष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर उभाव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











