अच्छी बारिश से लहलहाती फसल देख खिले है किसानो के चहरे

बापूनन्दन मिश्र
भारत किसानों का देश है और यहाँ बहुत ऐसे किसान है जिनकी आस ही कृषि होती है। जिससे वो अपने परिवार का जीवन का यापन भरण पोषण करता है। करीब दशकों से बारिश का पानी कम होने के कारण किसानो का मुख मलीन दिखाई दे रहा था। लेकिन दशकों बाद इस वर्ष बारिश ने अपना रंग दिखाया। जिससे इस वर्ष की धान की खेती बहुत ही अच्छी है।












