अवैध पटाखे के गोदाम पर पुलिस का छापा

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही। दशहरा और दीपावली का त्यौहार आने वाला है। इसे लेकर पटाखा कारोबारी भी अपने पूरे शबाब पर हैं। लेकिन नियम कानून को ताक पर रखकर गोपीगंज में पटाखे का अवैध भंडारण किया गया। जिसको लेकर गोपीगंज नगर सहित क्षेत्र के आसपास कई ऐसे इलाके हैं, जहां अवैध पटाखों का भंडारण व बिक्री का कार्य किया जा रहा था।

कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज कस्बे के पश्चिम मोहाल स्थित एक पटाखा ब्यवसाई के यहां छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए लगभग 300 पेटी पटाखे के भंडारण को पकड़ा। बताया जाता है कि मकान अशोक जायसवाल नामक ब्यक्ति का है जिसने किराये पर दे रखा था। मकान मालिक का कहना है कि किराना के ब्यापारी थे हमने किराये पर दिया। हमे नही पता कि इसमें क्या रखा है। पुलिस 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।











