मऊ के समाचार संजय ठाकुर के साथ, जाने क्यों भेजे गए प्रदर्शन करने वाले जेल

पूजन करने आये श्रद्धालु की मंदिर से बाइक चोरी
मऊ : रानीपुर थाना क्षेत्र के सिरिया गांव स्थित देइया माई स्थान के पास से पूजन-अर्चन को आए श्रद्धालुओं की मोटर साइकिल चोरी हो गई घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। बलिया जनपद के भीमपुरा थानांतर्गत बरनाग बसंतपुर के निवासी मनोज यादव अपने मित्र राहुल के साथ देइया माई धाम पर दर्शन-पूजन को आए थे। वे लोग धाम के बगल स्थित शंकर जी के मंदिर के पास एक्सप्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल खड़ी कर देइया माई मंदिर के भीतर पूजन-अर्चन करने चले गए। थोड़ी देर बाद जब वे लोग पूजन कर वापस लौटे तो मोटर साइकिल अपने स्थान से गायब थी आसपास काफी ढूंढने पर जब मोटर साइकिल का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने रानीपुर थाने में तहरीर दी
तहसील पर प्रदर्शन व मारपीट करने वालो को भेजा गया जेल
मऊ :मधुबन तहसील मुख्यालय पर राशन कार्ड के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने के दौरान आपस में मारपीट करने वाले प्रधान व पूर्व प्रधान के दो समर्थकों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान किया था जहां से दोनों को उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने जेल भेज दिया है क्षेत्र के कचिया नारायनपुर में पात्र गृहस्थी के चयनित सूची को सही और गलत ठहराते हुए प्रधान और पूर्व प्रधान के नेतृत्व में उनके समर्थक बीते 19 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते आपस में मारपीट करने लगे। इससे तहसील में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तब जाकर स्थित सामान्य हुई। इस मामले में लेखपाल के साथ ही प्रधान व पूर्व प्रधान द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से लोरिक यादव व अवध बिहारी को गिरफ्तार करके तहसील के लिए चालान किया था। जहां पर उपजिलाधिकारी ने दोनों को जिला जेल भेज दिया है।
इस बाबत एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।











