15 वारंटी गिरफ्तार, पूरी बस बुक कर लेकर कोर्ट पहुची खीरी पुलिस
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ पलिया पुलिस ने अभियान चलाकर 15 वारंटी गिरफ्तार किए। हर वारंटी के साथ सिपाही भेजे गए। कुल 17 सिपाही लगे। गिनती 32 हो गई तो पुलिस को बस किराए पर लेनी पड़ गई। पुलिस बस से लेकर सभी को कोर्ट पहुंची। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कम्प की स्थिति है। सोमवार को कोतवाल डीके सिंह की मौजूदगी में कोतवाली में तैनात एसआई राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज अरविन्द राय, मनवीर सिंह, अनीश ने पुलिस बल के साथ लम्बे समय से फरार चल रहे तेरह वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि फरार वारंटियों को पकड़ने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में पूरी टीम की प्रमुख भूमिका रही। वारंटियों की संख्या इतनी थी कि उनको लाने के लिए पुलिस को बस करनी पड़ी। पुलिस सभी को बस से कोर्ट लाई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..