जाने आखिर क्यों लाल हो गया है इस देश का आसमान

आफताब फारुकी
हर साल जंगलों में लगी आग से इंडोनेशिया में धुएं की एक चादर सी बन जाती है जो पूरे दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र को आपनी चपट में ले लेती है। इस बार यह रंग लाल सुर्ख हो गया है। इंडोनेशिया के जंगलों में पिछले सप्ताह लगी आग के कारण जांबी प्रांत में आकाश का रंग लाल हो गया।

जांबी प्रांत की मेकर सारी गांव की रहने वाली 21-वर्षीय एका वूलनडारी ने खून समान लाल गगन की तस्वीरें शनिवार दोपहर को फेसबुक पर साझा की और कहाकि उस दिन धुआं खास तौर पर ज़्यादा था। तबसे ये तस्वीरें फेसबुक पर 34,000 बार शेयर की जा चुकी हैं।











