हवस के भूखे भेड़िये ने खानाबदोश मासूम को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार

रामपुर। रविशंकर। समाज का जहा एक खूबसूरत चेहरा है जिसके साथ हम जीवन यापन करते है वही इसी समाज का एक गन्दा चेहरा भी है जिसको भदेस की संज्ञा देना कही से गलत नहीं होगा। इसी समाज के बदनुमा चहरे की एक झलक आज रामपुर में देखने को मिला, जब एक खानाबदोश की ज़िन्दगी बसर करने वाली एक मासूम को एक व्यक्ति द्वारा अपनी हवस का शिकार बनाये जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीडिता की माँ की ओर से रामपुर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने मे बलात्कार का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है ।उसकी मां ने बताया कि राजू नाम का व्यक्ति जो कि उनका परिचित है उसने ही बलात्कार किया है पर पीडिता की मां से राजू के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस के मुताबिक पीडिता की मां ने बताया कि वह मूल रूप से  जनपद बरेली की निवासी है तथा उसके पति के तलाक देने के बाद से दोनों मां बेटी रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर मांगने खाने का काम कर खानाबदोशों की जिंदगी बसर करती हैं।पुलिस के मुताबिक रोज मर्रा
की ही तरह दोनों स्टेशन पर आयीं थी ।उनके इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर एक व्यक्ति जिसका नाम पीडिता की मां ने लिखित तहरीर में भी दिया है ने मासूम को बहला-फुसलाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गया जहां जबरन बलात्कार कर उसने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया ।सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *