अब ई-एफआईआर दर्ज करागें थरूहाटवासी, छात्रों को दी गई यूपी कॉप एप की जानकारी

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ गौरीफंटा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौरीफंटा कोतवाल के द्वारा अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को यूपी कॉप एप के बारे में जानकारी दी गयी। गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा गौरीफंटा कोतवाली अंतर्गत आने वाले राजकीय हाई स्कूल भूडा के छात्र एप के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद दूसरों को भी जानकारी देने का काम करेंगे। एप के जरिए विभिन्न प्रकार की सेवाओं को सरल बनाया जा सकता है।

इस मौके पर हेड कांस्टेबल राम किशोर, महिला कांस्टेबल आरती, शिवानी पाल, अवधेश व सचिन चुनू लाल मौजूद रहे।











