आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 28-9-2019 को थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत चौकी चौक पर तौकीर पुत्र तकरीम नि0 घेर मर्दान खॉ थाना कोतवाली आदि 26 नफर व 80-90 महिला पुरूष अज्ञात द्वारा एक राय होकर रास्ता अवरूद्ध किया गया एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, आने जाने वाले वाहनों में तोड-फोड कर, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी और पुलिस पार्टी व जनता पर पथराव किया।
इस संबंध में थाना कोतवाली, रामपुर पर मु0अ0सं0-571/19 धारा 147, 149, 341, 332, 353, 427, 188 भादवि व 7 सी0एल0 एक्ट बनाम तौकीर आदि 26 नफर व 80-90 महिला पुरूष अज्ञात पंजीकृत हुआ था तथा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।












