वध के लिए लाए जा रहे 28 प्रतिबंधित पशु बरामद, तस्कर फरार

नजीर दूला खान/ बिलासपुर
एक दस टायरा ट्रक में ठूंसकर वध के लिए ले जाए जा रहे 28 प्रतिबंधित पशुओं को कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। जबकी तस्कर ट्रक कूदकर फरार हो गए है।पुलिस ने दो अज्ञात तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर केमरी मार्ग पर वाहनों की चैंकिग शुरू
की इसी दौरान नगर की ओर से आ रहे एक दस टायरा ट्रक के चालक ने पुलिस को देखकर स्पीड बढा दी। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और जल्दबाजी में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और एक पेड से टकरा गया। मौके से तस्कर ट्रक से कूदकर फरार हो गए है। प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने गौशाला भेज दिया है।











