बरेली के साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में गांधी प्रासंगिकता पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

करिश्मा अग्रवाल
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में ‘वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में डॉ एन. एल. शर्मा(पूर्व प्राचार्य,बरेली कॉलेज,बरेली), ए.सी. त्रिपाठी (एसोसिएट प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली) एवं आर. के. उपाध्याय (क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी) द्वारा गांधी दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए गए।

धन्यवाद ज्ञापन राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज मंगल, डॉ शशि बाला राठी, के.सी. पाठक, डॉ अनामिका कौशिवा, डॉ पूनम सिंह, डॉ कनकलता सिंह, डॉ आशा गुप्ता, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ राधा यादव, डॉ कावेरी पांडे, डॉ प्रीति सिंह, डॉ प्रतिभा पांडे, डॉ दीपशिखा, मीनू गुप्ता, सुधा गुप्ता, डॉ अलका शर्मा आदि उपस्थित रहे।











