घोसी विधान सभा उपचुनाव – तीन ने लिया नामांकन वापस, जाने किसको क्या मिला चुनाव निशान
संजय ठाकुर
मऊ-354-घोसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2019 में तीन प्रत्याशियो अंकित ग्राम दादनपुर अहिरौली, पो0 अरियासो, थाना व तह0 घोसी जिला मऊ, मनोज जायसवाल ग्राम कोपागंज देहात, पो0 कोपागंज जनपद मऊ एवं सुरेन्द्र ग्राम रसूलपुर पो0 हमीदपुर थाना घोसी, जनपद मऊ द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2019 में अब्दुल कयूम पुत्र जहीरूद्दीन ग्राम करीमुद्दीनपुर घोसी राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हाथी, राजमंगल यादव पुत्र स्व0 लक्ष्मीशंकर यादव निवासी बनियापार चक मुजतवा, पो0 कल्यानपुर,मऊ राजनैतिक दल इण्डियन नेशनल कागे्रस को चुनाव चिन्ह हाथ, विजय कुमार राजभर पुत्र नन्दलाल निवासी सहादतपुरा, पो0 मऊनाथ भंजन, मऊ राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह कमल, शेख हिसामुद्दीन पुत्र हसनैन निवासी मानिकपुर असना, पो0 व थाना घोसी, मऊ राजनैतिक दल कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इण्डिया को चुनाव चिन्ह बाल और हासिया, जितेन्द्र सिंह चैहान पुत्र लौटू निवासी इटौरा, पो0 खिरिया थाना रानीपुर, मऊ राजनैतिक दल जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) को चुनाव चिन्ह टैक्टर चलाता किसान, दिलीप कुमार वर्मा पुत्र भृगुनाथ निवासी विजौरा, गाजीपुर वर्तमान पता मुन्शीपुरा, मऊनाथ भंजन, मऊ राजनैतिक दल परिवर्तन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह आटो रिक्सा, नेबूलाल पुत्र सामदेव निवासी पकड़ी बुजुर्ग, घोसी,मऊ राजनैतिक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह छड़ी, फौजेल अहमद पुत्र इलियास निवासी फैजनगर अदरी पो0 अदरी थाना कोपागंज तहसील सदर,मऊ राजनैतिक दल पीस पार्टी को चुनाव चिन्ह काॅच का गिलास, सरद चन्द पुत्र मानकचन्द निवासी ढेकवारा पो0 कोपागंज तहसील सदर,मऊ राजनैतिक दल बहुजन मुक्ति पार्टी को चुनाव चिन्ह चारपाई, रामभवन पुत्र मख्खन निवासी कारीसाथ घोसी मऊ द्वारा निर्दलीय को चुनाव चिन्ह बल्ला, सुधाकर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी दादनपुर अहिरौली पो0 अरियासो, मऊ निर्दलीय को चुनाव चिन्ह चाबी दिया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..