बिजली के बकायेदारो के खिलाफ चला विभाग का चाबुक, काटे गये 6 दर्जन के करीब कनेक्शन

लक्ष्मण सिंह राघव
अलीगढ़ तहसील खैर टाउन क्षेत्र में आज विद्युत विभाग ने चलाया विद्युत बकायेदारों के खिलाफ अभियान ताबड़तोड़ 71 बकायेदारों के काटे कनेक्शन जिन पर लगभग 15 लाख 70 हजार बकाया लंबित है। विद्युत कनेक्शन खैर जट्टारी टाउन क्षेत्र से काटे जाने हैं। जिसमें 5000 से ऊपर जिसका भी बिल बकाया है, उनके कनेक्शनों को काटने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।












