मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आने से युवक की मौत
तब्जिल अहमद
कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के तिलईयाटिकुर गांव के पास मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा युवक ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आकर दबने से युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान ग्राम दरवेशपुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र इंद्रा राज के रूप में हुई।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दरबेशपुर गांव निवासी दिलीप कुमार गांव के ही लोगों के साथ गिरसा तालाब में मूर्ति विसर्जन करने गया था। मूर्ति विसर्जन करके वापस लौटते समय अचानक ब्रेकर आने से युवक गिरकर ट्रैक्टर ट्रली के नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर की ट्राली से दबने पर युवक की मौत हो गयी। मौत की सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..