हरियाणा यमुनानगर:- गांव तेजली में बाइक सवार दो युवकों ने चली जा रही एक महिला के कानों से बालियों को झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव तेजली निवासी महिला ने बताया कि वह दोपहर 1:30 बजे किसी काम से गांव में ही जा रही थी
इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने आते ही मेरे कानों पर झपट्टा मारा और बालियों को लेकर फरार हो गए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसके साथ हुई घटना के बारे में अपने परिजनों और पुलिस वालों और पुलिस को बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और महिला को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों अज्ञात युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..