नवरात्र के खत्म होते ही प्याज के दाम में आया उछाल, सरकारी आदेश के 11 दिन बाद भी नहीं पहुंचा डिपो पर प्याज

अब्दुल बासित मलक
हरियाणा यमुनानगर:- नवरात्रों के खत्म होते ही एक बार फिर से प्याज की मांग बढ़ गई है। प्याज की कमी कि वजह से सब्जी में तड़के का स्वाद कम होता जा रहा है। वहीं अगर बात करें तो सरकार ने 11 दिन पहले आदेश दिए थे कि बीपीएल परिवारों को 31 रुपया प्रति किलो के हिसाब से एक कार्ड पर 3 किलो प्याज मिलेगा। मगर सरकार के आदेश किये 11 दिन बीतने के बाद भी लागू नहीं हो पाए। शहर के किसी भी डिपो पर कार्ड धारक को प्याज नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्राहक महंगा प्याज खरीदने को मजबूर हैं।











