2 लाख की अवैध शराब के साथ दो चढे बलिया पुलिस के हत्थे

उमेश गुप्ता
बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 08।10।2019 को प्रभारी निरीक्षक सहतवार, 64 बंधा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व तलाश वाँछित में मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सलेटी रंग की स्कार्पियो गाड़ी जिसका शीशा काला है, काफी तेज रफ्तार से पश्चिम दिशा की तरफ से बन्धा के रास्ते से आ रही है संभव है कि इस वाहन से कोई गलत कार्य किया जा रहा है।

वाहन को खोलकर निरीक्षण किया गया तो 5 बोरियों में व चार पेटियों में कुल 1200 शीशी क्रेजी रोमियो (पटियाला पंजाब निर्मित) नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद हुई जो 25 पेटी अर्थात कुल 216 लीटर हुआ। वाहन के आगे वह पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर अलग अलग लिखे जाने के बावत पूँछताछ किये जाने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हमने जानबूझकर पीछे गलत रजिस्ट्रेशन नंबर लिखाया है। जिससे पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर नंबर ट्रेस ना हो पाए। इस सम्बन्ध में थाना सहतवार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।











