भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर ओवैसी ने कहा, भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान जिसमे उन्होंने कहा है कि विश्व में सबसे सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे, क्योंकि हम हिन्दू हैं, हिन्दू राष्ट्र हैं। उनका यह बयान विपक्ष के निशाने पर आ गया है। यही नही मुस्लिम समाज के कई नेताओं को यह बयान पसंद आ रही है। सर संघ चालक मोहन भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर एआईएमआईएम के मुखिया और बेबाक अपनी बात रखने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बयान पर जमकर नाराजगी जताई है और कहा है कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न ही कभी बनेगा।













