ज़ालिम चालक – अज्ञात पिकअप ने भेड़ो के जत्थे पर दौड़ाई गाडी, कई भेड़ो की मौत, चरवाहा गंभीर रूप से घायल
बृजेश पाण्डेय
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के पड़रौना वाया कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी मार्ग पर आज सुबह चार बजे भोर में अपने भेड़ो की जत्था को चराने के लिये निकले चरवाहे को पड़रौना की तरफ से आ रही दो अज्ञात पिकअप वाहनों ने गंगारानी चौराहे के समीप कुचल दिया, जिसमे बड़ी सख्या में भेड़ो की मरने की खबर मिल रही है। वही एक भेड़िहार राजकुमार पाल उम्र 50 वर्ष निवासी मरछवा मनकोर पड़रौना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार आज सोमवार को भोर में लगभग 4 बजे कुछ चरवाहे अपनी अपनी भेड़ो को चराने के लिए भेड़ो के झुण्ड को लेकर जा रहे थे। इस दौरान भेड़ो का झुण्ड जैसे ही तुर्कपट्टी मार्ग पर पंहुचा सामने से आ रही दो अज्ञात पिकअप वाहनों ने तेज़ रफ़्तार में अपने वाहन भेड़ो पर चढ़ा दिए। इस दौरान अपनी भेड़ो को बचाने के चक्कर में राजकुमार भी इन वाहनों के चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे पीआरबी जवानो ने घायल चरवाहे को स्थानीय सीएचसी लेकर गये। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुवे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना अथवा घटना में कितने भेड़ो की मौत हुई है उसकी संख्या अभी स्पष्ट नही है। मौके पर अपने जानवरों के मौत से दुखी चरवाहों के रो रो कर बुरे हाल है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..