लक्ष्मी जी सायकल, हथेली या घडी पर नही कमल पर आती है, आप कमल का बटन दबायेगे तो पाकिस्तान में खुद ब खुद एक परमाणु बम गिर जायेगा – केशव प्रसाद मौर्या

जुबैर शेख
महाराष्ट्र (ठाणे): भाजपा नेता और विवादित बयानों का लगता है चोली दामन का साथ होता जा रहा है। कभी हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा विवादित बयान तो कभी किसी और नेता के द्वारा। इस अब इस चुनावी समर में लगता है भाजपा परमाणु बम को भी चुनावी रणनीत का भी हिस्सा बन रही रहा है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि आप कमल का बटन दबायेगे तो पाकिस्तान पर खुद ब खुद एक परमाणु बम गिर जायेगा।

सभा को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी का मतलब है कि भाजपा ‘100 प्रतिशत’ जीतने जा रही है। उमरखेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे नांदेड हवाईअड्डे पर मालूम चला कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में रैलियां संबोधित करने वाले हैं। गांधी का महाराष्ट्र में पहुंचने का मतलब है कि भाजपा 100 फीसदी चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जिस भी पार्टी का समर्थन करने जा रहे है उसका हारना तय है। गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस तथा राकांपा की हार तय कर दी है।











