चोरी की छः मोटरसाईकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
बृजेश पाण्डेय
कुशीनगर. जनपद के सेवरही पुलिस ने आज मुखबीर की सूचना पर बनरहा रेगुलेटर के पास से एक अभियुक्त रवि सिंह पुत्र स्व0 मोहित सिंह सा0 हा0मु0 वार्ड न0 12 मालवीय नगर कस्वा सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर स्थायी पता जगीरहा थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके पास से व निशादेही से कुल छः अदद चोरी की मोटरसाइकिल व जामा तलाशी से 01 अदद मोबाइल एनड्रायड व 215 रुपया बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र स्व0 मोहित सिंह सा0 हा0मु0 वार्ड न0 12 मालवीय नगर कस्वा सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर स्थायी पता जगीरहा थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 पुरूषोत्तम राव, अजीत यादव सहित हे0का0 भीमशंकर राय, का0 रामेन्द्र यादव व का0 रितेश यादव मौजूद थे।











