कंटेनर के टक्कर से पति संग बाइक से जा रही महिला की मौत

नूर खान
कन्नौज/विशुनगढ़। सड़क पर चक्कों के सहारे दौड़ रहे यमराजो के चपेट में आ जाने से अक्सर ही दुर्घटनाओ का ज़िक्र आपने सुना होगा। इसी क्रम में आज कन्नौज जनपद के बिशुनगढ़ में एक कंटेनर के चपेट में बाइक आने से बाइक सवार तो बाल बाल बच गया मगर बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी के सर पर कंटेनर का पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना की सुचना मिलने पर विशुनगढ़ प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सरोज मौके पर अपने दल बल के साथ पहुच कर युवती के शव को कब्ज़े में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही मौके से कंटेनर को भी पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया।











