रतनपुरा मऊ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्डो एवम् परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मरीजों के अनुसार अस्पताल के भीतर नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हुआ करती है
जिसके वजह से जगह जगह धूल की मोटी परते पड़ी है, जो कि अस्पताल कि लचर व्यवस्था को बयान करती है। आलम यह है कि मरीजों के भर्ती वार्ड के पास ही कचरे और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
इसके चलते वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को पास में पड़े कचरे और गंदगी से आने वाली महक के कारण वार्ड में बैठना दूभर हो रहा है। अस्पताल से निकलने वाला कचरा और गंदगी अस्पताल के बाहर खुले में हफ्तों तक पड़ा रहता है।भर्ती वार्ड के पास कचरा व गंदगी के कारण मरीजो की काफी मुश्किलें होती है ।
जानकारी के अनुसार समुदायिक स्वास्थ केंद्र की पूरी साफ सफाई का जिम्मा दो कर्मचारियों के ऊपर निर्भर है।जो कि हफ्ते में कभी कभी ही आते है जिनपर केंद्र अधीक्षक के प्रभाव का कोई असर नहीं है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..