ब्रजपाल तेवतिया गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-सूत्र

कुलदीप।
गाजियाबाद।  गाजियाबाद में मुरादनगर के रावली रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया पर दोनों तरफ से गाड़ियां लगाकर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले गिरोह में से 4 शूटरो के गिरफ्ता होने का समाचार सूत्रों के हवाले से आ रहा है।  बता दें कि इस गोलीकांड ने प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार को भी हिला कर रख दिया था क्योंकि तेवतिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं  इसलिए प्रदेश सरकार ने भी दिन-रात एक कर दिया और आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने आज गोलीकांड में  शामिल 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया है जिनमें  राहुल त्यागी,  रामसिंह,  जितेंद्र और निषाद को पुलिस ने पकड़ा।  ये चारों वहीं हैं जिन्होंने तेवतिया पर एके सीरीज़ से  फायरिंग की थी जिसमें तेवतिया से लेकर गाडी़ में मौजूद सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  एके  47 को भी  बरामद करने के लिए पुलिस का पुरजोर प्रयास जारी है । बचे हुए  अपराधियों को भी पकड़ने के लिए पुलिस का पूछताछ  अभियान जारी है। आपको बता दें। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बारे में आज यूपी पुलिस करेगी ब्रजपाल तेवतिया काण्ड का खुलासा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *