आदमपुर का टॉप 10 अपराधी सोना केशरी चढ़ा अवैध असलहे संग पुलिस के हत्थे

ए जावेद
वाराणसी। अपराध नियंत्रण हेतु चल रहे अभियान के तहत आदमपुर पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र का टॉप 10 अपराधी सोना केसरी अवैध असलहे सहित मछोदरी चौकी इंचार्ज राजकुमार के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से एक अदद कट्टा मय कारतूस बरामद किया है।

पुलिस को आता देख संदिग्ध तेज़ कदमो से आगे के तरफ भागने लगा। शक होने पर हल्का बल प्रयोग कर घेरेबंदी के तहत पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी जामा में पुलिस को एक अदद कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ, पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम सोना केसरी उर्फ़ पवन केसरी पुत्र स्व अरुण केसरी निवासी कोयला बाज़ार थाना आदमपुर वाराणसी बताया।
सोना केसरी का नाम सबसे पहले सिगरा थाना क्षेत्र में हुई सुपारी व्यवसाई लूट कांड में सामने आया था। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न थानों पर कई गंभीर मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजकुमार, चौकी प्रभारी मच्छोदरी, का0 देवेन्द्र यादव, का0 अजीत कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने सम्बंधित धाराओ में केस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।











