एसडीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मागौरा का औचक निरीक्षण
लक्ष्मण सिंह राघव
अलीगढ़ डीएम चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम खैर पंकज कुमार ने आज खैर में प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मागौरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके साथ ही एसडीएम खैर पंकज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विकासखंड में पंचायत अधिकारी को आवंटित की गई है कि विद्यालय में दी गई अपोजिट ग्रांट जो कि खेलकूद के सामान और पुस्तक क्रय करने के लिए दी गई थी उसका सही इस्तेमाल हुआ है या नहीं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय में 15% किताब नेशनल बुक ट्रस्ट की नहीं थी और जूनियर हाई स्कूल की 70 % किताब नेशनल बुक ट्रस्ट की नहीं पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..