पुलिस वालो में भी मच गया हडकम्प जब थाने में पंहुचा मगरमच्छ

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया में उससमय अफरातफरी का माहौल हो गया जब पड़ोस के तालाब से निकलकर दो मगरमच्छ कोतवाली के अंदर घुस गये और उसमें से एक शौचालय में घुस गया। जिससे कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस कर्मियों को मगरमच्छ कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके

लेकिन दूसरे मगरमच्छ को बामुश्किल रेस्क्यू कर मगरमच्छ को ले जाकर नदी में छोड़ा। आपको बता दें कि पलिया कोतवाली में मगरमच्छ घुसने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी अभी हाल ही में एक और मगरमच्छ कोतवाली में अंदर घुस गया था जिसके बाद उसे पकड़ कर नदी में छोड़ा गया था।











