लखनऊ- व्हाट्सअप ग्रुप पर अश्लीलता परोसना पड़ा महंगा, पत्रकार संगठन ने दर्ज करवाया शिकायत

साभार – नीरज जैन
लखनऊ :- प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित एक व्हाट्सअप ग्रुप पर अश्लीलता फैलाना एक युवक को आज उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रुप एडमिन सहित एक पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने उक्त युवक के खिलाफ थाना हजरतगंज में शिकायत दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले में जांच की अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

घटना का संज्ञान एक पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लिया गया और युवक से उक्त अश्लील मैसेज डिलीट करने को कहा, मगर युवक सगठन के खिलाफ भी उल्टा सीधा बोलने लगा। इससे समूह के सभी पत्रकार नाराज़ हो गये और मामले में कड़ी कार्यवाही का मन बना लिया। इसके उपरांत आज दोपहर में सगठन के पदाधिकारियों सहित कई पत्रकारो ने उक्त युवक के खिलाफ थाना प्रभारी हजरतगंज को शिकायती तहरीर दिया जिस्म पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दिया है।











