तीन दिन से गायब था कौशाम्बी का ये युवक, आज मिला यमुना में उसका शव

तब्जील अहमद
प्रयागराज। तीन दिन से गायब छात्र का शव सोमवार दोपहर बीआईपी घाट पर उतराता हुआ पाया गया। सूचना पर कीडगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को खबर दी। उसके गुमशुदगी का मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज कराया गया है।

इस बीच कीडगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस खोजबीन में लगी हुई थी। सोमवार दोपहर वीआईपी घाट के समीप यमुना नदी में एक युवक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। नाविकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की सूचना कीडगंज पुलिस ने धूमनगंज थाने को दी। धूमनगंज पुलिस आर्यन सिंह तोमर के परिजनों को लेकर थाने पहुंची। जहां उसके परिजनों ने शव देखकर पहचान किया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।











