आतंक का पर्याय बना टॉप 10 अपराधी शाहिद “पिच्चा”, मांगी बेकरी व्यवसाई से रंगदारी

आफताब फारुकी
कानपुर। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को बेकरी व्यवसाई तनवीर आलम ने एक प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर रात लगभग 11:15 पर कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा अपने साथी यूसुफ, सुफियान मिर्जा व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कर्नलगंज थाना अंतर्गत बाबा स्वीट चौराहे पर हमारी डायमंड बेकरी में घुस आया और पिस्टल लगाकर 24 घंटे के अंदर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने बताया कि घटना की लिखित सुचना पुलिस को प्रदान कर दिया गया है।












