मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर चोर गिरफ्तार

सरताज
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने 3 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी तथा एक एक चाकू बरामद कर जेल भेज दिया है।

पूछताछ में अपने नाम नसीर ,नदीम व पप्पू कश्यप बताये तथा पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तो ने मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी की बताई। एसएसओ ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। जो दिल्ली एनसीआर से वाहन चोरी कर नम्बर प्लेट बदल देते है और सस्ते दामो पर बेच देते है। जिन्हें जेल भेज दिया है।











